ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम भीखमपुर मजरा ग्रंट डाँटपुर में आरसीसी सड़क निर्माण के पास हो रहे नाले के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में बन रही आरसीसी सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले के पास फुटपाथ के लिए छोड़ी गई जगह पर गांव निवासी श्रीकांत पुत्र खुशीराम शाक्य द्वारा कथित रूप से अवैध चबूतरे का निर्माण कर लिया गया है।
जब गांव के लोगों ने इस निर्माण को देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया और पहले संसारपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सुनवाई न होने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी को शिकायत पत्र देकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर सड़क व फुटपाथ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
इस दौरान राजाराम शाक्य,रामस्वरूप शाक्य, जगदीश शाक्य, केशवराम राठौर, रहमान अली, जाकिर अली,हाफिज गाजी, बबलू कश्यप,रघुवर भार्गव, भाईलाल (अन्नू) कश्यप, रजनीश भार्गव ,रितेश कश्यप, संजय कश्यप, तोताराम राठौर, रामभजन राठौर, श्रीकृष्ण भार्गव ,रामनरेश कश्यप ,सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।