logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाण्डेयपुरा : बेटी की मौत के तुरंत बाद वकील पिता ने दिखाया अपना रंग दामाद को धमका कर दहेज़ मे दिये हुए पैसे,कपड़े,और सारा सामान लिया वापस।

हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा से एक अनोखा मामला सामने आया है जहा बेटी की मौत के तुरंत बाद पिता के द्वारा दहेज़ मे दिया हुआ सारा सामान और पैसे वापस ले लिए गये।
बताते चले की मृतिका चांदनी कुमारी पिता सुधीर कुमार ग्राम जमुआवा थाना कादिरगंज नवादा बिहार की शादी 2016 मे पाण्डेयपुरा निवासी किशोरी प्रसाद के बड़े बेटे सचिन कुमार से हुआ था। सचिन कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया की शादी के बाद से वो अपनी पत्नी की तबियत को लेकर परेशान रहने लगे और जगह जगह अपनी पत्नी मृतिका चांदनी कुमारी का इलाज़ करवाया,उन्होंने ये भी बताया की पत्नी के इलाज़ मे लाखो रुपये खर्च किये और जैसे तैसे अपनी पत्नी के साथ जीवन गुजार रहे थे विगत 09 मई को सुबह 10 बजे अचानक उनकी पत्नी की तबियत बिगड़ी तो इलाज़ के लिए नवजीवन हॉस्पिटल गया ले गये जहा इलाज़ के उपरान्त वहा के डॉक्टरों ने पटना ले जाने की सलाह दी। ये जानकारी पाते हि सचिन कुमार अपनी पत्नी को श्री विनायक हॉस्पिटल पटना ले कर चले गये और वहा जा कर इलाज़ करवाना शुरु कर दिया जहा 11 मई को मृतिका चांदनी कुमारी की तबियत अचानक बिगड़ी और इलाज़ के दौरान ही मौत हो गयी ।

सचिन कुमार ने ये भी बताया की मृतिका चांदनी कुमारी के दाह संस्कार के तुरंत बाद से ही उसके ससुर सुधीर कुमार के द्वारा धमकाना शुरु कर दिया गया की आप लोगो ने मेरी बच्ची को जान बूझकर मार दिया और मै केस करूंगा और तुम्हारे पूरे परिवार को फसा दूंगा । इनसब बातो के बींच मृतिका चांदनी कुमारी के पिता ने अपने दामाद को कहा की मैने जो भी दान और दहेज़ दिया है और सारा समान मुझे वापस कर दो नही तो मै तुमलोगो के ऊपर केस कर दूंगा।जबकी इस पुरी घटनाक्रम मे लड़की के पिता मृतिका और उसके पति के साथ मे थे।

लड़की के पिता के द्वारा पाण्डेयपुरा मे पंचायत बुलाई गयी जिसमे आस पास के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए और सभी के सहमति से लड़की के पिता को दहेज़ का सारा पैसा जो 221000/- रुपये नगद और शादी मे दिया गया सारा सामान पलंग ,अलमीरा,बर्तन,कपड़े इत्यादि सभी सामानो को लड़के के द्वारा वापस कर दिया गया।
लड़की के पिता ने अपने ब्यान मे बताया की मेरी बेटी की मौत इलाज़ के अभाव मे हुआ है जबकी मृतिका के पति द्वारा ये जानकारी और कागज़ात दिखाये जा रहे थे की लड़की का इलाज़ निरंतर चलता रहा है और इसमे करीब करीब 10 लाख का खर्च हुआ है।

6
172 views

Comment