सक्ति के ग्राम पोता के यशराज पेट्रोल पंप पर ईंधन की भारी किल्लत...
जिला शक्ति के ग्राम पोता स्थित यशराज पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बावजूद भारी भीड़ देखी गई। आमजन और किसान पेट्रोल पंप पर सुबह से दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन बढ़ती मांग के कारण उन्हें पर्याप्त ईंधन नहीं मिल पाया। कई वाहन चालकों ने सीमित स्टॉक होने की वजह से अपनी जरूरत अनुसार ईंधन न मिलने की शिकायत की।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों से पहले ही परेशानी बढ़ी थी, और अब ईंधन की कमी ने उनकी दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। खासकर रोजाना वाहन चलाने वाले और छोटे व्यापारी इससे प्रभावित हो रहे हैं। यशराज पेट्रोल पंप प्रबंधन ने बताया कि अचानक बढ़ी मांग से स्टॉक पर दबाव है, नए स्टॉक की व्यवस्था की जा रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। लोगों ने प्रशासन से ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।