पांचोभ गांव में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचोभ गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मामले में गांव के ही ओमप्रकाश चौधरी को आरोपी बनाया गया है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। थाना में पदस्थापित पुअनि सुशील कुमार राय के अनुसार, पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान छप्पर पर रखे पांच प्लास्टिक बोरे से कुल 67 लीटर 320 ग्राम विदेशी शराब जब्त की।
बरामद शराब में रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल्स, रॉयल स्टैग और ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की विभिन्न बोतलें शामिल हैं। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।