logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

15 जून तक सड़कें हों गड्ढामुक्त, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त सतपाल

पंचकूला, 18 मई। सतपाल शर्मा ने मानसून से पहले जिले की सभी सड़कों के पैचवर्क और रिकापेटिंग कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों को गड्ढामुक्त कर आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।



बैठक में उपायुक्त ने ड्रेनेज व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम और पीएमडीए अधिकारियों को नालों व स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज लाइनों की व्यापक सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न हो।



उपायुक्त ने जिले से गुजरने वाली घग्गर, टांगरी और डांगरी नदियों सहित कौशल्या डैम की स्थिति की समीक्षा करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को डिसिल्टिंग और सफाई कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों और डैम के आसपास अवैध रूप से रह रहे लोगों को जागरूक कर सुरक्षित स्थानों पर हटाया जाए, ताकि बरसात में किसी प्रकार की जनहानि न हो।



बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



#Panchkula #SatpalSharma #RoadRepair #Patchwork #Recarpeting #MonsoonAlert #GhaggarRiver #KaushalyaDam #PMDA #PanchkulaNews #SamacharSansarNews24

42
5328 views

Comment