पिंजौर बाईपास के पास सिलेंडर से भरा ट्रक हुआ खराब, टायर फटने से टूटा एक्सेल
पिंजौर बाईपास के पास नेशनल हाईवे जीरकपुर-शिमला मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। सिलेंडरों से भरे एक ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रुका। हादसे में ट्रक का अगला एक्सेल भी टूट गया, जिससे वाहन सड़क पर ही फंस गया।
गाड़ी में भरे सिलेंडरों के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से सड़क पर कोन लगाकर यातायात को नियंत्रित किया गया।
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत और वाहन हटाने का कार्य जारी है।