logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत में पंजाब समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर

भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। पंजाब के मानसा में 45 डिग्री, जालंधर में 44 डिग्री और लुधियाना में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नई दिल्ली में भी तापमान करीब 43 डिग्री बना हुआ है।

राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज लू चल रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि शुष्क हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान अपेक्षाकृत कम है। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

10
4194 views

Comment