पंचकूला-पीरमुछल्ला बॉर्डर पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया।
पंचकूला-पीरमुछल्ला बॉर्डर पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। पीरमुछल्ला स्थित सिटी हाइट अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैलती चली गई, जिसके चलते अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को बाहर निकालना पड़ा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।