logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोटेगांव: टैंकर चालक ने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोटेगांव: गोटेगांव पुलिस थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय शादीशुदा टैंकर चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मदद के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी अपनी दादी की डांट से नाराज होकर सुबह घर से निकली थी। उसने नरसिंहपुर मार्ग पर टैंकर (क्रमांक एमपी 21 जी 1453) को रुकवाकर मदद मांगी और डोकरघाट स्थित दादा महाराज मंदिर के पास छोड़ने का अनुरोध किया। लेकिन चालक ने उसे छिंदवाड़ा घुमाने का झांसा देकर वाहन आगे बढ़ाया। राज्य मार्ग पर जाम और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी टैंकर को सुनसान जगह ले गया और केबिन में जबरन दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद जब आरोपी ईंधन खाली कर रहा था, तब पीड़िता ने भागने का प्रयास किया पर पकड़ी गई। बाद में वह आरोपी के फोन से अपने परिवार को सूचना देने में सफल रही, जिससे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

5
263 views

Comment