गोटेगांव में टैंकर चालक ने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गोटेगांव : गोटेगांव पुलिस थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय शादीशुदा टैंकर चालक ने मदद के बहाने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनी दादी की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी और नरसिंहपुर मार्ग पर टैंकर रुकवाकर मदद मांगी थी। आरोपी ने उसे छिंदवाड़ा घुमाने का झांसा दिया और वाहन आगे बढ़ा दिया।
राज्य मार्ग पर जाम के कारण अंधेरा होने पर आरोपी ने टैंकर को एक सुनसान जगह ले जाकर केबिन में नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ी गई। आरोपी ने उसे वापस गोटेगांव छोड़ने का वादा किया। रास्ते में पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।