तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को राहत देने की मांग...
जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ...
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को राहत देने की मांग...
जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ...
रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
बुरहानपुर। विगत दिनों क्षेत्र में आई तेज आंधी, भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की केला, मक्का, तरबूज एवं अन्य रबी फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकांश किसान कृषि पर निर्भर हैं तथा केला और मक्का यहां की प्रमुख फसलें हैं। इसके अलावा तरबूज एवं अन्य रबी फसलें भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फसलें नष्ट होने के बावजूद अब तक किसानों को शासन स्तर से किसी प्रकार की राहत राशि नहीं मिली है, जिससे किसानों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रशासन प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर उचित राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराए।
इस दौरान इंद्रसेन देशमुख, रामभाऊ लांडे, किशोर देशमुख, अशोक पाटिल, मुरलीधर महाजन, हंसराज पाटिल, नितिन इंगले, हेमंत पाटिल, शैलेंद्र इंगले, प्रवीण टेभुरने, बलवंत पाटिल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने कहा कि
> प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। केला, मक्का, तरबूज सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को खेती की तैयारी के लिए डीजल तक नहीं मिल पा रहा है। किसान चारों ओर से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शासन और प्रशासन को तुरंत सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में राहत मिल सके।