logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंदसौर : नारायणगढ़ पुलिस ने 402 किलो डोडाचूरा जब्त की

मंदसौर : नारायणगढ़ पुलिस ने डोडाचूरा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिन्द्रा स्कॉर्पियो-एन कार से 402 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेज सिंह बेलव और एसडीओपी जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।

पुलिस ने मुखबिर सूचना पर भांगी पिपलिया से चौखेड़ी रोड पर घेराबंदी कर वाहन क्रमांक RJ 14 UN 7855 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 20 प्लास्टिक कट्टों में रखा 402 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी लालसिंह पुत्र कमलसिंह बोराना उम्र 34 वर्ष निवासी दौरवाड़ी थाना नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी सुरेंद्र बांछड़ा निवासी ग्राम डोडिया मीणा थाना वायडी नगर फरार है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई में स्कॉर्पियो-एन कार और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए। पुलिस डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम की इस कार्रवाई को सराहना मिली है।

9
705 views

Comment