logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर में आई एम ए एवं रेडक्रॉस ने जागरूकता सप्ताह आयोजित किया

सीतापुर: आई एम ए सीतापुर एवं इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी सीतापुर द्वारा 13 मई से 19 मई तक फर्स्ट एड, सेफ ट्रांसपोर्टेशन, सीपीआर, हीट स्ट्रोक से बचाव, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा महिलाओं में गर्भाशय के मुख के कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस अभियान में आई एम ए भवन, अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज, स्टडी वेल पब्लिक स्कूल, स्टडी प्वाइण्ट इंटर कालेज खैराबाद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं सीपीआर कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का संचालन आई एम ए सीतापुर के अध्यक्ष डा. राज कुमार श्रीवास्तव ने किया जबकि सचिव डा. शैफाली गोयल, डा. शिखा गुप्ता और डा. प्रवीण गुप्ता ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की। डा. शैफाली ने गर्भाशय के मुख के कैंसर के रोकथाम हेतु उपलब्ध HPV वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जो 9 से 26 वर्ष की महिलाओं को लगाई जाती है और वर्तमान में 14 वर्ष की बालिकाओं को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दी जा रही है। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति श्री संजीव मेहरोत्रा, राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री रियाज़ अहमद खान एवं प्रादेशिक प्रशिक्षक श्री हसनैन साजिद ने प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और सुरक्षित परिवहन के विषय में सरल भाषा में समझाया।

सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने इस साझा कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे आयोजन की आवश्यकता जताई। आई एम ए उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विनोद कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज को दी जा रही अन्य सेवाओं की जानकारी दी। बच्चों ने सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

1
633 views

Comment