logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआ के नडी का नगला गांव में आग लगने पर काबू पाया गया

महुआ (दौसा): महुआ क्षेत्र के निकटवर्ती नडी का नगला गांव में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि उसने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर नगर पालिका महुआ की दमकल टीम मौके पर पहुंची। देवी सिंह सैनी ने तुरंत नगर पालिका फायर ब्रिगेड के अधिकारी अरुण चौधरी को फोन कर घटना की जानकारी दी। अरुण चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना कीं। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने दमकल टीम और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

0
46 views

Comment