माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटीज की बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद मिर्जापुर के हज यात्रियों के सम्मान में 12 जुलाई 2026 को रतनगंज स्थित होटल पैलेस सभागार
माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटीज की बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद मिर्जापुर के हज यात्रियों के सम्मान में 12 जुलाई 2026 को रतनगंज स्थित होटल पैलेस सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता आफाक अहमद ने की। इस दौरान समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और उलेमाओं ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की तथा अमन, भाईचारे और सफल आयोजन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में सभी वक्ताओं ने हज यात्रियों के सम्मान को सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बताते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने पर जोर दिया।