logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 21 कर्मचारी चिन्हित

पंचकूला, 17 मई। हरियाणा में चल रहे जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तथा राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बैठक के बाद सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा संबंधित विभागों को निलंबन की कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

नगर निगम पंचकूला द्वारा ऐसे 21 कर्मचारियों की सूची प्रशासन को सौंपी गई है, जिन्होंने जनगणना कार्य में कोताही बरती। इन कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दीपक सुखिजा को भी 2 दिन का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर जनगणना कार्य में संतोषजनक तेजी नहीं लाई गई तो उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार जनगणना कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही को गंभीरता से ले रहा है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें और सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर जागृति, सुरेश कुमार, नीतीश सिंगला, संध्या छिकारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#samacharsansarnews24 #Panchkula #जनगणना #SatpalSharma #HaryanaNews #Census2026 #PanchkulaAdministration #BreakingNews

1
3563 views

Comment