रोहतास: नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर, पति ने FIR दर्ज कराई
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के सात फेरे लेने के सात दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर किया। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दुल्हन की शादी हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से संपन्न हुई थी और शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शादी के सात दिन बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी को ससुराल बुलाकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई।