logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किरीबुरू में आदिवासी खेल और संस्कृति का उत्सव “उनुरूम 3.0”

किरीबुरू: सेल किरीबुरू प्रबंधन की सीएसआर योजना एवं आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू-मेघाहातुबुरु-प्रोस्पेक्टिंग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आदिवासी जनजातीय पारंपरिक खेल एवं प्रदर्शनी “उनुरूम 3.0” का आयोजन सामुदायिक भवन में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सेल किरीबुरू के सीजीएम पी.एम. शिरपुरकर एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्वाति शिरपुरकर ने किया। उद्घाटन समारोह में सीएमओ डॉ. नंदी जेराई, उप महाप्रबंधक रथीन विश्वास, सहायक महाप्रबंधक सी.के. बिस्वाल, सहायक प्रबंधक बी. बासा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आदिवासी रीति-रिवाज, पारंपरिक खेल, लोक कला, हस्तशिल्प एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी की गई। मांदर, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से परिसर गूंज उठा। पी.एम. शिरपुरकर ने कहा कि आदिवासी कला, संस्कृति और लोक खेल हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। महिला वर्ग के लिए किता गलंग, चिटकी-पू-बई, चाटु दुपिल तथा पुरुष वर्ग के लिए बडचोम उईज, सेंगेल गुरतुई और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मुर्गा पकड़ प्रतियोगिता ने भी विशेष ध्यान आकर्षित किया। दूसरे दिन लोक नृत्य, पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी और व्यंजन स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन समिति एवं सांस्कृतिक प्रबंधन टीम की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफल रहा।

13
1409 views

Comment