logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा में बुजुर्गों को बातों में फंसा कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।

मुरादाबाद जनपद के थाना मुगलपुरा पुलिस ने बुजुर्गों के साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफास किया है।गिरोह के सदस्य भोले भाले बुजुर्गों को बातों में फंसा कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस ने गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार 16 मई को थाना मुगलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए थे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तथा थाना मुगलपुरा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई थी,जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है

आरोपियों में शुऐब पुत्र जब्बार,उवैस पुत्र मौ खुर्शीद,अदनान खान पुत्र इस्तियाक खान,शाकिब पुत्र इशरत अली तथा किशोर हसनैन पुत्र मुन्ना शामिल हैं।सभी आरोपी थाना मुगलपुरा के कुंवर साहब वाली गली के निवासी बताएं गए हैं।पुलिस पूछताछ में सामने आया है आरोपी बुजुर्गों को बातों में फंसा कर उनके पास से सामान और नगदी चोरी कर लेते थे।

मुगलपुरा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।इस कार्यवाही के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

1
233 views

Comment