नजीबाबाद में मुनि श्री विव्रत सागर व विश्वार्थ सागर का स्वागत
नजीबाबाद: मुनि श्री 1008 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 1008 विश्वार्थ सागर जी महाराज का नजीबाबाद आगमन पर श्री दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने विहार कराया। मंदिर पहुंचने पर पद प्रक्षालन एवं आरती कर महाराजों का स्वागत किया गया। महाराजों ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किए। विहार के दौरान नहटोर जैन समाज और किरतपुर जैन समाज का सहयोग भी रहा।
मुनि श्री 1008 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 1008 विश्वार्थ सागर जी महाराज मोचीपुरा से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर 7:00 बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने मूलनायक भगवान श्री चंदा प्रभु की वेदी पर प्रक्षाल और शान्ति धारा की। मंदिर में विश्राम के बाद आहार के लिए श्री शारदा जैन परिवार को सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।