सहारनपुर: बेहट क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी की बैठक आयोजित
सहारनपुर: बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव रहना में आजाद समाज पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर जनसमूह को जोड़ने के कार्य पर चर्चा की।
निवेदक विनोद पेगवाल और बेहट विधानसभा अध्यक्ष ASP रिपोर्टर इमरत कुमार ने बताया कि समाज के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। सभी ने जय भीम जय भारत का नारा लगाया और एकजुटता का संदेश दिया।