logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामा

धनबाद: झारखंड के धनबाद और गिरिडीह इलाके में एक प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जामतारा के नारायणपुर निवासी शादीशुदा युवक सुनील कुमार महतो और डुमरी की एक कुंवारी युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं।
शनिवार को प्रेमी चढ़ा टावर पर
पारिवारिक दबाव बनाने के लिए प्रेमी सुनील शनिवार को गिरिडीह के केंडुआडीह गांव में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया।
रविवार को प्रेमिका ने किया हंगामा
जब प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी पुलिस की हिरासत में है, तो उसे छुड़ाने के लिए रविवार को वह खुद तोपचांची स्थित सिकलाइन में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने युवती को समझाकर नीचे उतारा और सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।

0
89 views

Comment