logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरगी नगर: चंपा बाई तिवारी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला परेशान।

बरगी नगर : ग्राम हरदुली की बुजुर्ग महिला चंपा बाई तिवारी पिछले तीन वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। वह जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं, जो बारिश के मौसम में उनके लिए बड़ा संकट बन गया है।

चंपा बाई तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक उनका आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। उनका मकान पूरी तरह टूट-फूट चुका है, दीवारें क्षतिग्रस्त हैं और छत जर्जर स्थिति में है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण और चंपा बाई प्रशासन से जल्द सहायता की मांग कर रहे हैं।

13
191 views

Comment