logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड : एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया कोरोना कर्फ़्यू

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कोरोना के मामले कम होने पर राज्य सरकार ने अधिक छूट के साथ कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। अब कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 6 जुलाई तक लागू रहेगा।

वहीं कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब दुकानों के खुलने का समय बढा़कर 5 बजे से 7 बजे तक तय किया गया है। जबकि पहले 5 बजे तक का था।वहीं अब राज्य में दो दिन यानी शनिवार व रविवार को पर्यटक स्थल भी खोल दिये गए हैं। लम्बे समय से बंद जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 % कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे। सुबोध उनियाल ने बताया कि पर्यटक स्थलों को शनिवार और रविवार खोला जाएगा। जिसमें कि मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे।

वही पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी। इसके अलावा दुकानों को खोलने का समय भी 5 बजे से बढ़ाकर अब शाम 7 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, बाहरी प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।

151
17060 views

Comment