हिंडौन सिटी में शराब ठेका बंद करने की मांग लेकर महिलाओ ने सूरौठ बयाना मार्ग पर लगाया जाम
हिंडौन सिटी : चुंगी नाका गैस गोदाम के सामने आवकारी विभाग द्वारा खोली गई शराब ठेका की दुकान को बंद करवाने की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने सूरौठ बयाना मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि यह ठेका शहरी क्षेत्र में खुला है, जो अस्वीकार्य है।
मौके पर पुलिस भी पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में आवागमन बाधित है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।