रायगढ़ पूर्वांचल: आठघयां चौहान समाज ने नई कार्यकारिणी गठित की
रायगढ़ पूर्वांचल: आठघयां चौहान समाज की महत्वपूर्ण बैठक 17 मई 2026 को सम्पन्न हुई, जिसमें सामाजिक एकजुटता, प्रगति और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ जन और प्रबुद्ध वर्ग मौजूद थे, जिन्होंने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
नई कार्यकारिणी में सालीक राम चौहान को अध्यक्ष, दुलान्द चौहान एवं सुरेश चौहान को सचिव, मदन चौहान एवं रविन्द्र चौहान को प्रवक्ता तथा विकास चौहान एवं संदीप चौहान को मीडिया प्रभारी बनाया गया। समाज में इस घोषणा से खुशी का माहौल है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।