तरकुलहा देवी धाम में नवविवाहित जोड़ों के साथ मारपीट का आरोप
पूर्वांचल के प्रसिद्ध तरकुलहा मंदिर तरकुलहा देवी धाम के मंदिर के पुजारी व उनके सहयोगी द्वारा नवविवाहित जोड़ों को बुरी तरह पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में मौजूद है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में 13 मई 2026 थाना चौरी चौरा में तहरीर दी थी, लेकिन आज 18 मई 2026 हो गया अभी तक थाना चौरी चौरा द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मंदिर के पुजारी और उनके सहयोगी प्रशासन के साथ मिलीभगत में हैं, जिसके कारण अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल पा रहा है और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।