हरिद्वार ज्वालापुर के धीरवाली में नए शोरूम Brando Collection का भव्य शुभारंभ हुआ।
हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -
हरिद्वार ज्वालापुर के धीरवाली में नए शोरूम Brando Collection का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस नए शोरूम के मालिक शुबम ने बताया कि ग्राहकों को यहां आधुनिक फैशन और बेहतरीन कलेक्शन उचित दामों में उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर शोरूम की सफलता की कामना की। नए शोरूम खुलने से क्षेत्रवासियों को अब फैशन एवं कपड़ों की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।