उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
बांदा: रविवार को बांदा जिले में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह न केवल उत्तरप्रदेश बल्कि पूरे देश का सबसे गर्म शहर बना। प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।