logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम हीरापुर में स्मार्ट मीटर शिकायत निस्तारण हेतु कैंप आयोजित

कानपुर देहात, 18 मई 2026। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज ग्राम हीरापुर में उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर की रीडिंग, बिलिंग एवं तकनीकी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनका अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग एवं उससे मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता उपस्थित रहे तथा विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु विभाग लगातार कार्य कर रहा है।

6
36 views

Comment