logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशुनपुरा बंदी में चकबंध कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी का आरोप

महराजगंज: विकास खंड निचलौल के ग्राम पंचायत विशुनपुरा बंदी में कौशल के खेत से चितरी नाला तक कराए जा रहे चकबंध कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर संदेह जताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार चकबंध कार्य में मिट्टी की उचित भराई और समतलीकरण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। कार्य स्थल पर अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निगरानी के अभाव में कार्य जल्दबाजी में कराया जा रहा है।
यदि इसी प्रकार गुणवत्ता में कमी रही तो बरसात के दौरान यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे किसानों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है।
इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की जा रही है।

0
213 views

Comment