मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यनतम तापमान 28.2 डिग्री और अधिकतम 44.1 डिग्री रहा
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यनतम तापमान 28.2 डिग्री और अधिकतम 44.1 डिग्री रहा जबके शनिवार को न्यूनतम 25.2 डिग्री और अधिकतम 42.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार- पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू और बीकानेर जिलो में आगामी एक सप्ताह तक मौसम परी तरह ड्राई रहेगा। दिन में झूलसाने वाली तेज धूप और गर्म हवाएं आमजन की परेशानी बढाएंगी। रात में भी गर्मी से राहत न मिलने के कारण लोगों ने अब एसी और कूलरों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।