logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस्ती: हर्रैया थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

बस्ती : हर्रैया थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित संदीप मौर्य ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। संदीप मौर्य के अनुसार, 16 मई 2026 की शाम लगभग 4:15 बजे भोलेनाथ यादव, बैजनाथ यादव, रघुनाथ यादव, समयदीन यादव पुत्र रामलौटन यादव तथा रवि यादव समेत कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस घटना में कुलदीप मौर्य, कुन्दन मौर्य और छेदीलाल को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने हर्रैया थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। संदीप मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष खुलेआम घूम रहा है और लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

7
218 views

Comment