logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में हज़रत सैय्यद शहीद मीरा शाह पहलवान बाबा का सालाना उर्स धूम धाम के साथ 15 से 18 मई तक आयोजित किया गया

लखनऊ में हज़रत सैय्यद शहीद मीरा शाह पहलवान बाबा का सालाना उर्स धूम धाम के साथ 15 से 18 मई तक आयोजित किया गया

लखनऊ। राजधानी के चिनहट क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर तिराहा में हज़रत सैय्यद शहीद मीरा शाह पहलवान रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक 15, 16, 17 और 18 मई 2026 को अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया । इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंद शामिल हुए।
उर्स के दौरान कुरानखानी, चादरपोशी, महफिल-ए-शमा, नातिया कार्यक्रम और कव्वाली का आयोजन किया गया । आयोजन समिति ने हर साल की तरह इस वर्ष भी उर्स को भव्य स्तर पर आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार, 15 मई को कुरानखानी और फज्र की नमाज के बाद हुई । शनिवार, 16 मई को महफिल-ए-शमा एवं जवाबी कव्वाली आयोजित की गयी , जिसमें प्रसिद्ध कव्वाल ने अपने कलाम पेश किये । रविवार, 17 मई को भी महफिल-ए-शमा और नातिया कार्यक्रम हुआ । उर्स का समापन सोमवार, 18 मई को कुल शरीफ और विशेष दुआ के साथ किया गया।
उर्स के आयोजक एवं सज्जादा नशीन मुतवल्ली दरगाह शरीफ सैय्यद मो. अतीक शाह ने सभी अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शामिल होकर फैज़ व बरकत हासिल करने की अपील की थी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन मीरा शाह वेलफेयर ट्रस्ट, चिनहट, लखनऊ के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

5
377 views

Comment