logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुकर्रम और सोहेब इन बच्चियों के लिए साक्षात देवदूत बनकर सामने आए।

उत्तराखंड देहरादून तहसील विकास नगर के नवाबगढ़ में इन दो जांबाज युवकों को जय हिंद इन्होंने निभाया इंसानियत का फर्ज और बने युवाओं के लिए एक मिसाल
शक्ति नहर में कूदकर बचाई दो मासूमों की जान
विकासनगर की शक्ति नहर में जब एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को साथ लेकर खुद भी छलांग लगा दी, तो वहां मौजूद नवाबगढ़ के रहने वाले दो स्थानीय युवक
मुकर्रम और सोहेब इन बच्चियों के लिए साक्षात देवदूत बनकर सामने आए।
घटना के वक्त दोनों युवक वहां से ट्रैक्टर पर गुजर रहे थे जैसे ही उन्होंने महिला को बच्चों समेत नहर में कूदते देखा, दोनों ने बिना अपनी जान की परवाह किए शक्ति नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी।
इन जांबाज युवकों ने महज ३ महीने की और ३ साल की बच्ची को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला। इतना ही नहीं, मौके पर ही बच्चियों के पेट से पानी निकाला और तुरंत उन्हें लेमन अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते दोनों मासूमों की जान बच सकी।
इस दुखद हादसे मे अपनी बहादुरी से इन दोनों जांबाज युवको ने इंसानियत की जो मिसाल पेश की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अगर ये दोनों भाई सही वक्त पर देवदूत बनकर न आते, तो आज दो मासूम जिंदगियां हमारे बीच न होतीं
उत्तराखंड सीएनएन न्यूज पोर्टल, दोनों जवानों के जज्बे और हौसले को उत्तराखंड सीएनएन न्यूज पोर्टल जय हिंद करता है,
संपादक-मनोज चौहान

89
4262 views

Comment