logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिंजौर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा: बिना वैध बिल खनन सामग्री भरे 3 टिप्पर पकड़े

पंचकूला/ 17 मई:- जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिंजौर थाना टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे 3 टिप्परों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार के अनुसार, 16 मई की शाम करीब 7 बजे पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम पिंजौर क्षेत्र के बसोला गांव के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान टीम ने संदेह के आधार पर 3 टिप्परों को रुकवाया। जब चालकों से खनन सामग्री से संबंधित वैध दस्तावेज और बिल मांगे गए, तो वे कोई भी पुख्ता कागज पेश नहीं कर सके। बिना वैध बिल और अनुमति के खनन सामग्री का परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाई और मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दी। माइनिंग विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों टिप्परों को तत्काल प्रभाव से इंपाउंड कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिला के माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में थाना, पुलिस चौकी और हमारी विशेष एंटी-इलीगल माइनिंग टीम द्वारा 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हमारी टीमें नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रही हैं ताकि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी को रोका जा सके। प्राकृतिक संपदा की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है।

0
0 views

Comment