logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने किया सुरेश खन्ना का स्वागत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुने जाने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके आवास पहुंचकर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र और जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सुरेश खन्ना को मिला यह सम्मान जनपद शाहजहांपुर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने हमेशा जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जिले का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, सिंधौली अध्यक्ष नवेन्दु मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, दाताराम, जुल्फेकार खां, उर्दू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नफीस अहमद तथा उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकमल आर्य समेत कई शिक्षक नेता मौजूद रहे।

5
937 views

Comment