किशनगंज में एसपी संतोष कुमार ने महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी को निलंबित किया
किशनगंज : एसपी संतोष कुमार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही और मनमानी करने के आरोपों के तहत की गई है।
एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की मनमानी और लापरवाही पुलिस विभाग की छवि के लिए हानिकारक है, इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुधा कुमारी को निलंबित किया गया है। अभी मामले की जांच जारी है।