logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में 319 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे

रांची: झारखंड में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सोमवार को 319 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को इस दौरान नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए चयनित 158 अभ्यर्थी और कक्षा 6 से 8 तक के लिए चयनित 161 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा महिला पर्यवेक्षिका पद पर चयनित 17 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

सरकार का मानना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नियुक्ति पत्र वितरण के बाद चयनित अभ्यर्थियों की विभिन्न जिलों के स्कूलों में पोस्टिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति से महिला एवं बाल विकास योजनाओं के संचालन में भी प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद है। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चयनित अभ्यर्थियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

3
1847 views

Comment