logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैथरा : महिला ने बाइक सवार लुटेरों से बचाई अपनी बैग

जैथरा : कस्बे के मोहल्ला बढ़ेयान निवासी अनीता देवी से बाइक सवार दो युवकों ने उनके बैग छीनने का प्रयास किया। अनीता देवी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ंत की। इस दौरान उनकी छिनाझपटी हुई और वह नाली में गिर गईं, लेकिन उन्होंने बैग छोड़ने से इंकार कर दिया। लुटेरे अनीता देवी के हौसले को देखकर और पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित महिला बुधवार को अपने बेटे के लिए दवा लेने आगरा गई थीं और रात 11 बजे बस स्टैंड से घर लौट रही थीं। रास्ते में 100 गज वाले तिराहे पर बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और बैग छीनने की कोशिश की। घटना के बाद अनीता देवी थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें सुबह आने को कहा क्योंकि उस समय एसएसपी मौजूद थे। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

0
19 views

Comment