logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीनमाल: 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे

भीनमाल : केमिस्ट एसोसिएशन भीनमाल की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष भंवरलाल मांजू, एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश दवे एवं सचिव मूलसिंह राव की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में कमल शर्मा ने बताया कि कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 20 मई, बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट बंद के समर्थन में भीनमाल के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर भी बंद रहेंगे, केवल अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। बाहरी पर्ची या अन्य मरीजों को दवाई नहीं दी जाएगी। साथ ही, सभी होलसेल मेडिकल स्टोर भी पूर्णतः बंद रहेंगे।

1249 views

Comment