सुबह की बड़ी खबरें...................
लखनऊ- CM चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, UPPSC के चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे जाएंगे पत्र, 21 विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थी शामिल, शाम 4 बजे लोकभवन में कार्यक्रम, डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक रहेंगे मौजूद, मंत्री ओपी राजभर और सुरेश खन्ना भी होंगे शामिल
लखनऊ- न्यायिक अधिकारियों की साइकिल यात्रा, जिला जज मलखान सिंह साइकिल से जाएंगे कोर्ट, सभी न्यायिक अधिकारी करेंगे भागीदारी, बटलर पैलेस से सुबह 9 बजे शुरुआत, हाईकोर्ट जज दिखाएंगे हरी झंडी, ईंधन संकट और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल
लखनऊ- CM योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बैठक, मुख्यमंत्री आवास में होगी बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
लखनऊ- युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, गोमती पुल से कूदने जा रहा था, पुलिस ने मौके पर बचाया, गौतम पल्ली क्षेत्र की घटना
आजमगढ़- मऊ के करहा बाजार में गोलीकांड, थार और स्कॉर्पियो सवारों में विवाद, कहासुनी के बाद फायरिंग, थार सवार पर आरोप, स्कॉर्पियो सवार को 3 गोलियां लगीं, अमरेश सिंह की हालत गंभीर, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के कार्यक्रम से लौट रहे थे, रास्ते में विवाद बढ़ा, अमन सिंह पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज- प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन हत्याकांड, 4 आरोपियों ने अतरसुइया थाने में सरेंडर किया, बृजेश-प्रिंस-अरविंद समेत 4 आरोपी शामिल, आरोपी ने थाने के बाहर वीडियो बनाया, CCTV में भागते दिखे आरोपी, महेवा मडौका में हुई थी हत्या, लेनदेन विवाद में हत्या की आशंका
फर्रुखाबाद- मंडी समिति की दुकानों में आग, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 6 से ज्यादा दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, कायमगंज क्षेत्र का मामला
बहराइच- 9 साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिला शव, आरोपी अरुण गिरफ्तार, बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, खैरीघाट क्षेत्र का मामला
झांसी- 80 लाख की धोखाधड़ी का केस, कारोबारी सुजीत ने दी तहरीर, आरोपी पुष्पेंद्र पर मशीन और डंपर हड़पने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र
झांसी- नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, स्टाफ नर्स कंचन गिरफ्तार, नई बस्ती के पास से पकड़ी गई, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया, पति कुलदीप और जीतू की तलाश जारी, नवाबाद थाना क्षेत्र
बहराइच- भीषण सड़क हादसा, कार और कंबाइन की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 घायल, मटेरा थाना क्षेत्र का मामला
बुलंदशहर- हिस्ट्रीशीटर बदमाश जिला बदर, प्रवीन उर्फ पप्पू पर गुंडा एक्ट, घर पर मुनादी कर नोटिस चस्पा, 16 मुकदमे दर्ज
हापुड़- दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया अपराध, जोगेंद्र को पुलिस ने पकड़ा, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
दिल्ली- मेट्रो के अतिरिक्त फेरे शुरू, हर सोमवार 6 ट्रेनें 24 अतिरिक्त फेरे लगेंगी, DMRC का फैसला, ऊर्जा बचत के लिए पहल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा
दिल्ली- राहुल गांधी का यूपी दौरा, 19-20 मई को रायबरेली-अमेठी जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे