logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोल बचाने का संदेश देने निकले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth खुद नियमों का पालन करना भूल गए?

बताया जा रहा है कि जिस बाइक नंबर JH01DZ3364 पर मंत्री जी सवारी कर रहे थे, उसका इंश्योरेंस एक्सपायर है और उस पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 11 चालान पेंडिंग हैं।

अब सवाल यह उठता है कि जब आम जनता बिना हेलमेट, बिना कागजात या छोटे-से नियम उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई झेलती है, तो क्या नेताओं और मंत्रियों के लिए अलग कानून है?

सरकार लगातार सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और पेट्रोल बचाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाती है। ऐसे में अगर जनप्रतिनिधि ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा?

लोगों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए चाहे आम आदमी हो या कोई बड़ा नेता। यदि किसी आम नागरिक की गाड़ी पर इतने चालान पेंडिंग होते, तो अब तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी होती।

यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे दोहरा मापदंड बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आपकी क्या राय है?
क्या नेताओं और आम जनता के लिए कानून समान रूप से लागू होना चाहिए?
कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

3
626 views

Comment