logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा

नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी रोडमैप के अंतर्गत बहुआयामी सहयोग और आर्थिक-तकनीकी सम्बंधों को भविष्य में और अधिक सुदृढ़ करने पर सुदृढ़ विश्वास व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन की उपस्थिति में क्रिटिकल मिनरल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, जल, डेयरी और फ्लोरीकल्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। ये समझौते आर्थिक समृद्धि, कौशल विकास, व्यापारिक सहयोग और जन-सम्बंधों को नयी मजबूती देंगे।
#IndiaNetherlandsTies

Ministry of External Affairs, Government of India

1
774 views

Comment