logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहरसा: हिंदी विभाग में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

सहरसा: सहरसा स्नातकोत्तर केंद्र के पश्चिमी परिसर में हिंदी विभाग के सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक मयंक भार्गव ने अध्ययन काल की यादों को संजोने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने छात्रों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि विभाग के दरवाजे हमेशा छात्रों के लिए खुले रहेंगे।

विभागीय प्राध्यापक जैनेंद्र ने युवाओं को मोबाइल से दूर रहकर खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी। प्राध्यापिका अनिमा ने सामाजिक जीवन से जुड़ाव बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर देकर अतिथियों के स्वागत से हुई। स्वागत गान अंजली कुमारी और अंकिता कुमारी ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन गौरव कुमार एवं लवली कुमारी ने किया। राहुल देव, दीपेंद्र कुमार, नवीन कुमार निराला, अजीत कुमार और अंकेश कुमार ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

0
10 views

Comment