logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीहोर: बुदनी तहसील में सड़क हादसे का खतरा, प्रशासन निष्क्रिय

सीहोर जिले की बुदनी तहसील अंतर्गत स्टेट हाईवे-15 स्थित बकतरा सागोनिया रोड चौराहे पर डिवाइडर के ऊपर फल एवं सब्जी की दुकानें लगाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क के बीचों-बीच दुकानें लगने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

तेज रफ्तार वाहनों के बीच डिवाइडर पर लोगों की आवाजाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन अभी तक इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। संवाददाता उदय सिंह चौहान।

0
5 views

Comment