गंगा दशहरा के उपलक्ष में रामेश्वर धाम पर होगा मुख्य कार्यक्रम दीपदान, जल स्रोतों का पूजन एवं कलश यात्राओं का आयोजन होगा
गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में रामेश्वर धाम पर होगा मुख्य कार्यक्रम
दीपदान, जल स्त्रोतों का पूजन एवं कलश यात्राओं का आयोजन होगा
----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में गंगा दशहरा 25 मई के उपलक्ष्य में जिलेभर में दीपदान, जल स्त्रोतों का पूजन, कलश यात्राओं का आयोजन सहित वृक्षपूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवाद कार्यक्रम तथा मानव श्रंखलाओं के आयोजन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जायेगा।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 25 मई को रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर सांध्यकालीन समय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर रामेश्वर घाम पवित्र त्रिवेणी संगम पर कलश यात्रा आयोजन के साथ ही भजन संध्या का आयोजन होगा तथा पवित्र त्रिवेणी संगम में दीपदान किया जायेगा।
इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा सीप नदी के पंडित घाट पर, बडौदा में चन्द्रसागर तालाब पर तथा विजयपुर में क्वारी नदी पर भी समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित होगे। इसके साथ ही श्योपुर जिले के स्थापना दिवस 25 मई के अवसर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur