logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोमेश्वर घाट पर स्वच्छता श्रमदान 18 एवं 19 को

सोनेश्वर घाट पर स्वच्छता श्रमदान 18 एवं 19 को
----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जिले में संचालित #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत जल संरचनाओं, प्राकृतिक जल स्त्रोतों, नदी घाटों, कुए-बावडियों इत्यादि की साफ-सफाई, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में सीप नदी के किले स्थित सोनेश्वर घाट पर 18 एवं 19 मई को प्रातः 08 बजे से स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

नगरपालिका के नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीप नदी के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई का कार्य पिछले समय से किया जा रहा है, जिसके तहत पंडित घाट, जती घाट, बंजारा डैम, गुप्तेश्वर घाट आदि पर साफ-सफाई का कार्य किया गया है। इसी क्रम में किले में स्थित सोनेश्वर घाट पर स्वच्छता श्रमदान आयोजित कर घाट की साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

7
670 views

Comment