logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

19 को तिल्लीपुर एवं जैदा में लगेंगे विद्युत समस्या निवारण शिविर

19 को तिल्लीपुर एवं जैदा में लगेंगे विधुत समस्या निवारण शिविर
20 एवं 23 मई को 12 स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन
-----
#श्योपुर-/ मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क में रहने के उद्देश्य से लागू की गई संपर्क अभियान योजना के तहत विधुत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विधुत वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में कलस्टर बनाकर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

महाप्रबंधक श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि शिविर के माध्यम से बिल सुधार, मीटर से संबंधित तथा सर्विस केबल से संबंधित, कनेक्शन, भुगतान सहित तकनीकी सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 एवं 20 मई को वितरण केन्द्र सोईकलां अंतर्गत तिल्लीपुर तथा वितरण केन्द्र श्योपुर ग्रामीण अंतर्गत जैदा में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार 20 मई को विधुत वितरण केन्द्र भोगिका तिराहा अंतर्गत सोठवा, ढोढर केन्द्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर में, वितरण केन्द्र ढोटी अंतर्गत ग्राम मावदा में, वितरण केन्द्र विजयपुर-2 अंतर्गत ग्राम गोहटा में, वितरण केन्द्र रघुनाथपुर अंतर्गत ग्राम बलावनी में, वितरण केन्द्र वीरपुर अंतर्गत ग्राम श्यारदा में, वितरण केन्द्र विजयपुर-1 अंतर्गत ग्राम हुल्लपुर में, वितरण केन्द्र कराहल अंतर्गत ग्राम बरगवा में तथा 23 मई को वितरण केन्द्र गसवानी अंतर्गत बिनेगा में, वितरण केन्द्र बडौदा अंतर्गत ग्राम ललितपुरा में, वितरण केन्द्र पाण्डोला अंतर्गत ग्राम राडेप में तथा वितरण केन्द्र श्योपुर शहर अंतर्गत वार्ड नंबर 08 में शिविर लगाये जायेगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

26
889 views

Comment