logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में प्रवेश के लिए पंजीयन 31 मई तक

पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में प्रवेश के लिए पंजीयन 31 मई तक
-----
#श्योपुर-/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय श्योपुर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है, प्रवेश लेने की अंतिम 31 मई 2026 निर्धारित है। प्राचार्य महाविद्यालय ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय की तीन ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्युटर साइंस इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित है। इच्छुक विद्यार्थी इन ब्रांचो में प्रवेश के लिए महाविद्यालय आकर रजिस्टर में अपना पंजीयन करा सकते है।

प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज ने बताया कि कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्युटर इंजीनियरिंग एवं सिविल इंजीनियरिंग की 54-54 सीटो पर प्रवेश दिया जायेगा। वार्षिक परीक्षा फीस 7500 रूपये निर्धारित है। कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को आवास की सुविधा के साथ ही छात्राओं को प्रतिवर्ष 50 हजार रूपये तथा छात्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। डिप्लोमा इंजीनियर के लिए अग्निवीर योजना में 50 प्रतिशत बोनस अंक का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर बनने के लिए इच्छुक 10वी पास विद्यार्थी पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में प्रातः 11 बजे से सांय 05 बजे तक संपर्क कर सकते है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

24
988 views

Comment